CAA के विरोध की आग का अब बुंदेलखंड में भी दिखा कहर।
● समस्त मुस्लिम समाज,कांग्रेसियों व बसपा भीम आर्मी,कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। शहर में आज समस्त मुस्लिम समाज ने नमाज के बाद स्थानीय मुर्शीद बाबा मैदान में एकत्र होकर मुस्लिम समाज एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ साथ भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने देश में केंद्र सरकार के द्वारा भारत में सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट लागू करने को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम दमोह कलेक्टर को ज्ञापन सौपा, जिसमे बताया कि धार्मिक भेदभाव पर आधारित यह एक्ट सवंधिान के अनुच्छेद 14 एवं 21 का खुले तौर पर उल्लंघन करता है।इससें मुस्लिम समुदाय अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। मुस्लिम समुदाय के संवैधानिक अधिकार छीनने वाले इस एक्ट को तत्तकाल निरस्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने का कष्ट करें तथा यह भी निवेदन करते है कि भविष्य में एनआरसी को भी किसी भी स्थिति में लागू न किया जाए। अन्यथा हमारे द्वारा हर स्तर पर लोकतांत्रिक विरोध किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा भेदभाव बरतने वाले इस सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट का संपूर्ण भारत में विरोध किया जा रहा हैं, आज देश का संपूर्ण वर्ग देशहित में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने के लिये विवश है लेकिन विरोध करने वालों की बात सुनने के बजाए पुलिस के द्वारा अत्यंत बर्बरतापूर्ण कार्यवाही की जा रही है।
स्कूल कालेजों में पढ़ने वाले हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हर वर्ग के कई छात्र-छात्राओं की जाने भी जा चुकी है और अनेक छात्र छात्रायें व कई नागरिक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही इस बर्बरतापूर्ण कार्यवाही की उच्च स्तरीय जांच कराने का कष्ट करें जिससे दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जा सकें।