विगत 10 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार,अदालत में पेश कर भेजा जेल।
// रूपेश जैन ,शोभित जैन//
बक्सवाहा/बम्होरी(छतरपुर)। थाना क्षेत्र के चौकी बम्होरी अंतर्गत खिरिया खुर्द का निवासी 10 साल से फरार था, जिसकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी।हाल ही में विगत मंगलवार की शाम बक्सवाहा थाना प्रभारी राम नाथ तिवारी आदेशानुसार बम्होरी चौकी प्रभारी राज कपूर सिंह बघेल ने आरोपी को बटियागढ़ में धर दबोचा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम पुट्टी उर्फ सुखनंदन यादव(28) पिता बैजनाथ यादव निवासी खिरिया खुर्द धारा 363, 366, 376 ताजी राते हिंद 3(2/5) एससी/एसटी एक्ट के तहत आरोपी जो विगत 10 साल से फरार था।
मुखबिर की सूचना मिलने पर बम्होरी चौकी प्रभारी राज कपूर सिंह बघेल आरक्षक अशोक, राजेश, पंकज, कमलेश, आवेश ने बटियागढ़ जाकर आरोपी को धर दबोचा और बुधवार को न्यायालय में पेस किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।