आयुष्मान निरामयम शिविर में 200 से ज्यादा मरीजों को मिला लाभ।
//होशियार चक्रवर्ती//
हिंडोरिया(दमोह)। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत CHC हिंडोरिया में आयुष्मान निरामयम शिविर में 200 से अधिक मरीज लाभांवित 30 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए।आयुष्मान निरामयम शिविर का हुआ आयोजन।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोरिया में आयुष्मान निरामयम शिविर का आयोजन सीबीएमओ डॉ.रीता चटर्जी के निर्देशन में हुआ जिसकी मुख्य अतिथि राजकुमारी सिंह ठाकुर रहीं शिविर में 200 से अधिक मरीज जांच कराकर लाभांवित हुए राज्य प्रशिक्षक बीएम दुबे ने बताया कि शिविर में 200 से अधिक मरीजों का पंजीयन हुआ।जिनमें मधुमेह,हाई बीपी,कैंसर संक्रामक बीमारियां,हाई रिस्क गर्भवती माताएं,जन्मजात विकृतियां,हृदय रोग,बाल्य रोग के मरीजों की डॉ राकेश राय,डॉ राजेश नामदेव,डॉ रीता चटर्जी,डॉ शरद अठ्या,डॉ अखिलेश पटेल द्वारा जांच की गई तथा गंभीर रोगियों को चिन्हित कर उनके 30 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए डॉ रीता चटर्जी ने बताया कि इस योजना में चिन्हित गरीब परिवारों को इलाज हेतु प्रतिवर्ष पांच लाख तक की कैशलेस सुविधा दी जाएगी।
तथा गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उपचार हेतु शासन द्वारा मान्यता प्राप्त चिकित्सालयों में भेजा जाएगा। मुख्य अतिथि राजकुमारी सिंह ठाकुर ने ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को इस योजना का लाभ लेने की अपील की।इस मौके पर जिला समन्वयक डोमन,एएमओ श्रीमती डॉ.ज्योति दुबे पटेल,बीसीएम हेमंत शुक्ला,फार्मासिस्ट रामवती ठाकुर,आलोक गोस्वामी,सरिता खरे,हलीम सिद्दीकी, डीआर पटेल, ममता चैरसिया,रंजीत सिंह, सत्यम खरे, लखन कुशवाहा,विकास कोरी,प्रकाश त्रिपाठी,चेतन आनंद,सूरज अबधिया,थान सिंह,राहुल राठौर,संजय बंसल,शैलेंद्र उइके,मनोहर साहू,बाबा खान सहित बड़ी संख्या में हितग्राहियों एवं स्वास्थ्य अमले की मौजूदगी रही। संचालन बीएम दुबे ने किया तथा आभार अर्चना कुर्मी ने माना।