बारिश के कहर में डूबा शहर।
● पानी के साथ गिरे ओले,परिषद की हकीकत हुई साफ।
//अनेकांत जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)// जनवरी का महीना चल रहा है और शीतलहर के साथ बारिश के हालात भी अभी सामान्य देखे जा रहे हैं लेकिन अत्यधिक ठंडी पड़ने से लोगों का घर से बाहर निकलना कठिन है तो वहीं घमासान कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था भी वे पटरी दिखाई दे रही है, जनवरी के दूसरे सप्ताह की शुरुआत में ही तेज बारिश ने ओलों के साथ दस्तक दे डाली, विधानसभा क्षेत्र बड़ामलहरा अंतर्गत बक्स्वाहा के साथ ही आसपास के क्षेत्र में बुधवार के दिन हुई बारिश के साथ ओलों का प्रभाव देखा गया।
फसलों को हो सकता नुकसान।
जानकार बताते हैं कि अभी हालात सामान्य हैं तथा यह बारिश का पानी ज्यादा नुकसानदायक नहीं है मगर और अधिक वर्षा के साथ ओले गिरेंगे तो फसलों को नुकसान होना तय है।
जरा सी बारिश में खुली पोल
नगर में कुछ ही घंटों में हुई बारिश से झूठे दावे करने वाली नगर परिषद की पोल खुल गई स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता व सफाई का दावा करने वाली नगर परिषद की हकीकत पानी गिरने के बाद साफ हो गई जहां पर नालियों में भरा हुआ कचरा पूरे नगर की टूटी हुई सड़कों पर आ गया जिस कारण लोगों को निकलने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
लापरवाह कर्मचारियों का मनमाना रवैया।
गौरतलब है कि अगर नालियों में भरा कचरा सड़क पर आता है तो इसमें यह बात ही साबित होती है कि पिछले कई दिनों से नालियों की सही ढंग से साफ-सफाई ना की गई हो तो इससे भी शर्मिंदगी पूर्ण बात तो यह है कि जब चोक नालियों का कचरा सड़क पर आ गया और लोगों को गंदगी से निकलने में परेशानी हो रही थी तब भी परिषद के कर्मचारियों की नींद नहीं खुली और सफाई करने कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा और नालियों में भरा हुआ कचरा एक गंदे टीले की तरह सड़क पर जमा रहा।