Translate

शुक्रवार, 17 जनवरी 2020

हाईवे पर से साप्ताहिक हाट बाजार स्थानांतरित करने समाजसेवियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन।

हाईवे पर से साप्ताहिक हाट बाजार स्थानांतरित करने समाजसेवियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन।


//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। नगर से निकले टीकमगढ़-सागर हाईवे पर लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार को लेकर शुक्रवार को नगर के कुछ समाजसेवियों द्वारा एसडीएम,पुलिस उपथाना प्रभारी,एवं नगर परिषद सीएमओ को पृथक-पृथक ज्ञापन सौंप कर हाईवे पर से बाजार अन्य जगह पर स्थानांतरण किये जाने की मांग की गई है।सौंपे गये ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि टीकमगढ़,घुवारा,शाहगढ़,सागर,एवं जबलपुर,झांसी हाईवे रोड़ क्रमांक 36 एंव नगर घुवारा के बस स्टैंड से गुजरता है जहाँ हजारों वाहनों का आवागमन 24 घण्टे रहता है।
उक्त हाइवे रोड़ के डिवाइडर एंव मेन रोड़ पर साप्ताहिक हाट बाजार रोड़ पर ही लगाया जाता है जो बीच के डिवाइडर पर भी फुटपाती सब्जी एंव अन्य समाग्री की दुकान लगाई जाती है।
जिस कारण घण्टो का जाम जैसी स्थित बनी रहती है और घण्टो तक का जाम लग जाता है।
यहां तक कि बीमार व्यक्ति भी एमबोलेंश जैसे वाहन भी इस जाम का शिकार हो जाते है।
व्हीआईपी वाहन भी सुरक्षा की दृष्टि से खतरे में हो जाते है।
उक्त हाइवे रोड का अतिक्रमण समय पर नही हटाया जाता है तो बड़ी से बड़ी कोई भी घटना कभी भी घट सकती है।
एंव पूर्व में भी कई घटनाएं इस हाट बाजार से हो चुकी है किंतु स्थानीय प्रशासन एंव शासन व पीडब्लूडी भी अपने उदासीन रवैया से अनदेखी कर बड़ी घटना का इनतजार कर रहा है।
वही समाजसेवियों ने ज्ञापन सोपते समय कहा है कि एक सप्ताह में इस नियमविरुद्ध  हाइवे रोड़  हाट बाजार एंव अतिक्रमण कर लग रही दुकानों से जनहित में मुक्त किया जावे अन्यथा कोई भी हादसा होता है तो उसका दोषी नगर प्रशासन एंव तहसीलदार या पीडब्लूडी के विभागीय अधिकारी ही दोषी माना जाएगा।
इस ज्ञापन को सोपते समय नगर के समाजसेवी जगदीश सिंह,ब्रजेश शुक्ला,रमाकांत कुसमया,टिंकू गोस्वामी, राकेश कुमार,राजाराम साहू मनीष सम्राट ,प्रशान्त माली,के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इनका कहना है कि....

इस सम्बंध में अभी तहसीलदार घुवारा को बोलता हूं कि वह साप्ताहिक हाट बाजार हेतु जगह देखे और हमे अवगत कराएं जल्द से जल्द मेन रोड़ से इस हाट बाजार को हटा कर कही अच्छी जगह देख कर बाजार लगवाया जाएगा।

       नाथूराम गौड़,एसडीएम बड़ामलहरा

इस सम्बंध में मैने पूर्व में तहसीलदार साहब से बात की है हम लोग भी जगह देख रहे है साथ ही बुधवार के दिन इस सम्बंध सभी बरिष्ठ अधिकारी को पत्र लिखकर सूचना दी है कि इस हाट बाजार हेतु सलाह मशवरा हो सके ।
शीघ्र इस हाट बाजार को मैन रोड़ से हटवाया जावेगा।

    मिथलेश गिरी गोस्वामी,सीएमओ नगर परिषद घुवारा