डॉ.बाबा साहेब की 64 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं विशाल जनसभा का किया गया आयोजन।
● पूर्व में येन वक्त पर कार्यक्रम की नहीं दी थी प्रशासन ने अनुमति।
● पूर्व में अनुमति नहीं मिलने पर ओबीसी एवं एससी,एसटी समुदाय के लोगों ने एसडीएम के सामने व्यक्त किया था आक्रोश।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। नगर घुवारा में रविवार को नगर के बस स्टेण्ड पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 63 वीं पुण्यतिथि एवं महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में लोगों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम समूचे ओबीसी,एससी,और एसटी समुदाय के लोगों द्वारा आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम पूर्व में 6 दिसम्बर 2019 को नगर के मैन बस स्टेण्ड पर आयोजित किया जाना प्रस्तावित था।लेकिन ऐन वक्त पर तहसीलदार एवं एसडीएम के द्वारा लिखित अनुमति नहीं मिलने के चलते यह कार्यक्रम विफल हो गया था।जिसके बाद ओबीसी, एससी,एसटी समुदाय के लोगों द्वारा एसडीएम को अनुमति नहीं मिलने पर ज्ञापन सौंपकर अपना आक्रोश व्यक्त किया था।साथ ही कार्यक्रम को आयोजित करने की जल्द लिखित अनुमति देने की मांग की थी।
जिसके बाद प्रशासन से विधिवत लिखित अनुमति देने के बाद यह कार्यक्रम 19 जनवरी को तय किया गया।रविवार को यह कार्यक्रम नगर के बस स्टेण्ड पर दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया ।
इस कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए बड़ामलहरा अनुभाग के समस्त थानों की पुलिस एवं थाना प्रभारियों के समक्ष सम्पन्न किया गया।इस कार्यक्रम में सम्मलित होने बाहर से आये ओबीसी,एससी,और एसटी के प्रवक्ताओं ने अपने अपने विचार बारी बारी से रखते हुए बाबा साहेब के द्वारा निर्मित संविधान में उल्लेखित हक़ों के बारे में जानकारी साझा की साथ गुलामी की जंजीरो से मुक्त रहने की भी प्रवक्तताओ ने लोगों से अपील की।
इस कार्यक्रम में प्रमुखरूप से ओबीसी महासभा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र लोधी,प्रदीप चौरसिया,एसएल अहिरवार,
आरके वर्मा,देवेंद्र सिंह घोषी,प्रेमलाल अहिरवार,कपूरचंद लोधी,भैयन यादव,अशोक सिंह गौतम,रमेश अहिरवार,
मुकेश सिंह लोधी,राकेश,मनीष सम्राट,घनश्याम पुजारी,द्वारका सिंह एडवोकेट,रघुवीर प्रसाद,रामकिशन,कलन अहिरवार,एनआर निर्मल अहिरवार के अलावा सैकड़ो की संख्या में ओबीसी,एससी,एसटी समुदाय के लोग के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।
