Translate

सोमवार, 20 जनवरी 2020

आयुष ने JEE मेन्स में 99.9 पर्सेन्टाइल हासिल कर छतरपुर जिले का नाम किया रोशन।

आयुष ने JEE मेन्स में 99.9 पर्सेन्टाइल हासिल कर छतरपुर जिले का नाम किया रोशन।


//रितिक सोनी//

छतरपुर/नौगांव। नौगांव के पॉलिटेक्निक कालोनी निवासी आयुष सिंह पिता श्री डी आर अहिरवार ने जेईई मेंस परीक्षा जनवरी 2020 में एन टी ए स्कोर 99.969 परसेंटाइल प्राप्त कर अपने परिवार के साथ ही जिले का नाम भी रोशन किया है। 
आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता व माता श्रीमति लता सिंह ,जी सी एम कान्वेंट स्कूल नौगांव के शिक्षकों एवं रेजोनेंस कोचिंग संस्थान कोटा को देते हुए बताया  कि उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर माता-पिता और अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत कर इस मुकाम को हासिल किया।आयुष अभी कोटा की कोचिंग संस्थान में तैयारी कर रहे है।वहीं आयुष की इस सफलता के लिए बड़ी संख्या में लोग आयुष को उनके परिवार सहित  उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनायें दे रहे है।