Translate

रविवार, 26 जनवरी 2020

71वें गणतंत्र पर जागरूक युवा संघ ने किया ध्वजारोहण।

71वें गणतंत्र पर जागरूक युवा संघ ने किया ध्वजारोहण।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह।। जागरूक युवा संघ दमोह एवं भारत माता मंदिर समिति के सदस्यों ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर दमोह के एकमात्र भारत माता मंदिर में लगातार 9वें वर्ष ध्वजारोहण किया, तत्पश्चात नगरपालिका स्थित स्वतंत्रता स्मारक पर माल्यार्पण किया।
संघ संयोजक नीलेश चौरसिया ने बताया कि सर्वप्रथम सभी देश वासियों को 71वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई, संघ ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भारत माता मंदिर पर ध्वजारोहण किया है। यह मंदिर दमोह के युवा द्वारा बनवाया गया था मंदिर निर्माण में सहभागिता निभाने वाले वह सभी युवा आज विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका  का निर्वहन कर रहे है। 9वर्ष पूर्व संघ ने मंदिर पर ध्वजारोहण का जो दायित्व लिया था वह सतत् जारी है हम अपनी यथाशक्ति भारत माता मंदिर का प्रचार प्रसार करने का कार्य कर रहे है, फिरभी प्रशासनिक उदासीनता और पहाड़ी पर पहुँचने की व्यवस्थित सुविधा ना होने के कारण मंदिर की जानकारी सभी तक नहीं है, या जानकारी होने पर भी लोग वहां पहुँच नहीं पाते। हमारा सभी सक्षम अधिकारी और गणमान्य नागरिक से अनुरोध है कि भारत माता मंदिर के विकास में अपना सहयोग करें।
ध्वजारोहण में संघ संस्थापक ठा. अखिलेश सिंह घोष, संयोजक नीलेश चौरसिया, महेंद्र राठौर, शिवा सिंह राजपूत, पं. मृत्युंजय पाठक, शिवम चौरसिया, सुमेश चौरसिया, मनीष सोनी, मानक कटारया, नरेंद्र राठौर, सत्येंद्र सिंह, अर्पित सिंह, मनीष चौरसिया, सूरज अठ्या, सौरभ खत्री, पवन, धर्मेंद्र सेन, आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।
उक्त जानकारी संयोजक नीलेश चौरसिया ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी।