Translate

बुधवार, 1 जनवरी 2020

नगर निरीक्षक का नगर में जगह-जगह सम्मान।

नगर निरीक्षक का नगर में जगह-जगह सम्मान।


//रूपेश जैन,आशीष चौरसिया//

बकस्वाहा(छतरपुर)।  नूतन वर्ष के अवसर पर थाना बकस्वाहा में पदस्थ थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी के साथ साथ उनके स्टाफ का विगत वर्ष मे नगर मे सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने तथा बढते अपराधो पर नियंत्रण बनाये रखने के उपलक्ष्य में नगर में जगह जगह सम्मान किया गया।
सर्वप्रथम साल श्रीफल भेंट कर नगर परिषद उपाध्यक्ष मुलायम चंन्द्र फट्टा ने श्री तिवारी एवं स्टाफ का सम्मान किया गया तो इसके अलावा दीपचंन्द्र जैन सुनवाहा वालों तथा रोहित शाह के अलावा संम्पूर्ण व्यापारी वर्ग ने सम्मान कर नगर में इसी प्रकार सुदृढ सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने की अपील की।

पत्रकारो के साथ पिकनिक।


थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी ने भी नव वर्ष के अवसर पर कलम के धुरंधरो के साथ पिकनिक आमंत्रित की जिसका आयोजन थाना परिसर मे आरएन तिवारी द्वारा स्थापित हनुमान जी के मंदिर के पास आयोजित की गई।
पिकनिक का मुख्य उद्देश्य सामाजिक गतिविधियों पर पत्रकारो व पुलिस की नजर बनाये रखने के अलावा बढते अपराधो को रोकने के प्रति जागरूक करना रहा,तथा इस दौरान नगर के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार बन्धु तथा समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

पुलिस अधीक्षक बने डीआईजी।


पत्रकारो द्वारा जिले के पुलिस कप्तान तिलक सिंह को प्रमोशन के बाद डीआईजी बनायें जाने पर उनके विभाग से संबंधित स्थानीय पुलिस अफसरो के माध्यम से बधाई शुभकामनायें भी प्रेषित की गई।