नागरिकता संशोधन अधिनियम व गौ अभ्यारण्य को लेकर केन्द्रीय मंत्री का जन-जागरण अभियान।
● वैचारिक युद्ध की अंतिम लड़ाई है नागरिकता संशोधन कानून : प्रहलाद पटेल
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। नागरिकता संशोधन अधिनियम पर जन जागरण अभियान व जरूरूधाम को लेकर दमोह प्रवास के दौरान भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के द्वारा दमोह के व्यापारी बंधुओं के बीच पुहॅचकर जन-जागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान युवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय यादव व कृषि उपज मंडी दमोह के अनाज व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ सचदेव जी के निवास पर बैठक कर उपस्थिति व्यापारियों के बीच मे CAA एवं जरूरूधाम गौ अभ्यारण्य के सबंध में चर्चा करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल बताया कि विगत माह पारित हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर जिस प्रकार देश में विपक्ष द्वारा भ्रामक प्रचार प्रसार कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।उसका जवाब देने एवं आमजन को इस अधिनियम के प्रति जागरूक करने के लिए जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने
नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में विस्तारपूर्वक उपस्थितों को जानकारी दी।इस दौरान उन्होंने बताया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम किसी भी नागरिक की नागरिकता लेने वाला कानून नहीं अपितु हमारे 3 पड़ोसी देशों पाकिस्तान,बांग्लादेश और अफगानिस्तान में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून है।इसमें किसी भी भारतीय नागरिक के हितों कि हानि नहीं होने देंगे। इस दौरान दमोह के व्यापारियों ने संकल्प लिया कि वह नागरिकता संशोधन कानून के सबंध में जन-जन को कानून की जानकारी देंगे। जनजागरण संपर्क के दौरान प्रमुख रूप से युवा व्यापारी संघ व अनाज व्यापारी संघ के पदाधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी रही।
