Translate

बुधवार, 8 जनवरी 2020

इकरार उस्ताद स्मृति समारोह आज।

इकरार उस्ताद स्मृति समारोह आज।


● विभिन्न प्रतिभावान विद्यार्थियों का आयोजन समिति के द्वारा किया जाएगा सम्मान।



//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। दमोह शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति रहे हाजी इकरार उस्ताद की पाँचवी बरसी और जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन आज शाम सात बजे अंबेडकर चौक मानस भवन से किया जाएगा।
समिति सदस्य डाॅ०नाजिर खान ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षा, साहित्य,खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दमोह नगर की प्रतिभाओं को दमोह के उस्ताद सम्मान से नवाज़ा जाएगा एवं एम पी बार्ड के टापर्स भी सम्मानित किये जाएंगे ।
इस अवसर पर सभी समाजों के चयनित प्रतिनिधियों का विशेष स्वागत किया जाएगा। आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता में रंगे हुए इस कार्यक्रम में इक़रार उस्ताद स्मृति समारोह के डी पी मिश्रा,अनवार उस्ताद, शिरीश शेंडये,पंकज हर्ष, डॉ.आलोक सोनवलकर, राजीव अयाची,डॉ० नाज़िर खान, जिया उस्ताद, मौलाना अतीक, परवेज खान ने सभी नगरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।