Translate

गुरुवार, 30 जनवरी 2020

परिवार और पाठशाला की थीम पर संपन्न हुआ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम।

परिवार और पाठशाला की थीम पर संपन्न हुआ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम।


//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)।  नगर घुवारा में स्थित फूलचंद जैन मेन्युमेंट स्कूल के द्वारा एक विशाल वार्षिक उत्सव कार्यक्रम परिवार और पाठशाला का आयोजन किया गया।
 जिसमें छोटे छोटे स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम स्थल में विज्ञान प्रदर्शनी भी दिखलाई दी जो बच्चों की प्रतिभा को प्रस्तुत करने का भी एक मुख्य केंद्र रही, तो इसके साथ ही बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
आपको बता दें कार्यक्रम का संचालन अरुण जैन एवं उनके स्टाफ टीम द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में शामिल संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन एवं श्री जवाहर जैन जी के अलावा सहयोगी आसपास क्षेत्र से जुड़ी हुई संस्थाओं के भी संचालक भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।
                कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की प्रतिभाओं को निखारना था तो वहीं उनमें सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास परिपूर्ण करना भी था।
जिस दौरान कुमारी आस्था जैन को 1100 रुपये से सम्मानित किया गया तो इसके अलावा वर्ष 2018-19 में कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले छात्रों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।