चोरी का माल बेचने निकला चोर,पुलिस ने दबोचा।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बमनौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहादुरपुरा गांव का निवासी जुल्फा अहिरवार के घर मे 25 जनवरी को चोरी हुई थी जिसका खुलासा बुधवार को बमनौरा थाना पुलिस ने करते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चांदी सोनो के आभूषणो को बेचने के फिराक मे घूम रहा है उसी के बाद युवक राकेश अहिरवार निवासी बहादुरपुरा को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई तो उसने कुबूल किया जो सोनो चांदी के अभूषण वह बेचना चाह रहा था।वह उसने जुल्फा अहिरवार के घर से चुराए थे पुलिस ने अरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करते हुए उसके पास से माल बरामद कर लिया है बमनौरा थाना प्रभारी संजय बेदिया ने बताया कि आरोपी आदतन को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया इस कार्यवाही मे बमनौरा प्रभारी के अलावा आरक्षक तरूण विश्वकर्मा रामप्रकाश रजक देव कुमार अखड यादव अनिल अहिरवार शामिल रहे