विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण कर ली उद्योग स्थापित करने की जानकारी।
नेटवर्क छतरपुर। मध्यप्रदेश के उच्चशिक्षा विभाग की स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत शासकीय महाराजा महाविद्यालय छतरपुर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा प्राचार्य डाॅ एल एल कोरी के निर्देशन में महाविद्यालय के विद्यार्थियों को स्वरोजगार पाने और उद्योगों को स्थापित करने की जानकारी मुहैया कराने औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण कराया जा रहा है।
इसी तारतम्य में 22 जनवरी से शुरू हुए कार्यक्रम के दूसरे दिन बी ए तथा एम ए अंतिम वर्ष के 30 छात्र- छात्राओं ने औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण किया।
जिसका सफल संचालन प्रोफेसर जे पी शाक्य व प्रोफेसर एस के छारी के मार्गदर्शन में किया गया।
इस दौरान औद्योगिक विभाग के प्रकाश मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को व्यवसाय स्थापित करने की महत्वपूर्ण जानकारी दी।