Translate

गुरुवार, 23 जनवरी 2020

पत्थर के अवैध खनन से भू-माफिया खंगाल रहे जमीन।

पत्थर के अवैध खनन से भू-माफिया खंगाल रहे जमीन।


● वे-सुध अधिकारियों पर लग रहा सवालिया निशान??? 


 //राजन असाटी//
जुझार(दमोह)। जिले की दमोह जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत खड़ेरा के बरखेरा गांव के बाहर कई अवैध खदानें चल रही है यहां से कीमती पत्थर निकाल कर अवैध रूप में बेंचे जा रहे हैं।
 जिससे सरकारी खजाने को भी भारी नुकसान हो रहा है भू माफिया लगातार पत्थरों का खनन करते जा रहे हैं लेकिन क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों का इस ओर ध्यान आकर्षित नहीं हो रहा है और न ही वन विभाग के उच्च अधिकारियों का कोई डर अवैध खनन करने वालों पर नजर आ रहा है भू माफिया लगातार अपनी कमाई करने में लगे हुए हैं इसे देखकर आम जनता कहने लगी है कि ऐसा तो नहीं कि अधिकारी की मिलीभगत से अवैध खनन किया जा रहा हो जिसकी बजह से इसे रोकने में असफल हो रहे हैं? और लगातार कीमती पत्थरों का अवैध खनन किया जा रहा है।