Translate

मंगलवार, 14 जनवरी 2020

पल्स पोलियो प्रशिक्षण कार्य हुआ संपन्न।

 पल्स पोलियो प्रशिक्षण कार्य हुआ संपन्न।


//होशियार चक्रवर्ती//

हिंडोरिया(दमोह)। आगामी 19 जनवरी को  5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, इस संबंध में पल्स पोलियो प्रशिक्षण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांदकपुर में संपन्न हुआ जिसमें प्रशिक्षक बीएम दुबे ने बताया कि भारत में वर्ष 2011 के बाद कोई भी पोलियो का मरीज नहीं मिला और आज हमारा देश पोलियो मुक्त है लेकिन हमारे पड़ोसी देशों के लोगों साथ पोलियो वायरस से संक्रमित बच्चों के आने से भारत में पोलियो का खतरा बना रहता है, अतः पोलियो के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा करने के लिए प्रतिवर्ष पल्स पोलियो अभियान चलाया जाता है, इस तीन दिवसीय अभियान के प्रथम दिन पांच वर्ष तक के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर जाकर  दवा अवश्य पिलाएं तथा दूसरे और तीसरे दिन पल्स पोलियो टीम के घर घर भ्रमण के दौरान छूटे हुए बच्चों को दवा अवश्य पिलाएं। एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा, दो बूंद जिंदगी की, इस प्रकार के नारों का अभियान पूर्व लेखन सार्वजनिक स्थलों पर कराया जाए तथा व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।
 इस मौके पर डॉ रंजीता गांगरा, सरिता खरे, हलीम सिद्दीकी सहित एएनएम, आशा सहयोगियों, आशाओं एवं स्वयंसेवकों की मौजूदगी रही।