Translate

मंगलवार, 14 जनवरी 2020

छात्र क्रांति दल ने पांचवें स्थापना दिवस के अवसर शिक्षा के क्षेत्र में निष्ठावान शिक्षकों का किया सम्मान।

छात्र क्रांति दल ने पांचवें स्थापना दिवस के अवसर शिक्षा के क्षेत्र में निष्ठावान शिक्षकों का किया सम्मान।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। ।सामाजिक रूप से सक्रिय छात्र क्रांति दल सर्व कल्याण समिति जिला दमोह द्वारा अपने संगठन के स्थापना के पांचवें वर्ष पर आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय को राष्ट्रीय पटल पर उभार कर लाने, हमेशा विद्यालय में नवाचारों को प्रतिफलित करने और शिक्षा के प्रति निष्ठा पूर्वक पूर्ण समर्पण से कार्य करने सदा ही समाज को समर्पित रहने के  लिए माध्यमिक शाला लिधौरा के शिक्षक माधव पटेल को दमोह के पूर्व विधायक स्वर्गीय आनंद श्रीवास्तव की स्मृति में विकेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम मध्यप्रदेश शासन के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के मुख्य आतिथ्य में जिला सहकारी बैंक के प्रशासक गौरव पटेल की अध्यक्षता में, नगरपालिका अध्यक्ष मालती असाटी आतिथ्य में आयोजित किया गया।