Translate

मंगलवार, 14 जनवरी 2020

राष्ट्रीय युवा सप्ताह स्वामी विवेकानंद जयंती के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

राष्ट्रीय युवा सप्ताह स्वामी विवेकानंद जयंती के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।


●  संस्कृति प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।



//रिपोर्टर - नरेन्द्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। नेहरू युवा केंद्र दमोह युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार  के तत्वाधान में  नेहरू युवा नवजागृति नवयुवक मंडल बासा कला द्वारा श्री देव बड़े हनुमान जी मंदिर ग्राम पंचायत बासा कला मैं स्वामी विवेकानंद जी की 157 वीं जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा समन्वयक सौरभ श्रीवास्तव जी के निर्देशन में किया गया, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक छिमाधर पटेल ने कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा राष्ट्रीय युवा सप्ताह 12 जनवरी से 19 जनवरी तक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते जैसे  सूर्य नमस्कार  सांस्कृतिक कार्यक्रम भाषण प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।