Translate

सोमवार, 27 जनवरी 2020

रियाना गांव के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम हुआ संपन्न।

रियाना गांव के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम हुआ संपन्न।


//राजन असाटी//
जुझार/दमोह।  दमोह जिले के बांदकपुर संकुल केंद्र के अंतर्गत रियाना गांव के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बालक बालिकाओं के माता-पिता सहित स्कूल के मेंबरों को बुलवाया गया और शपथ भी दिलाई गई कि हम बच्चों को समय से स्कूल भेजेंगे और बच्चों को पढ़ाने का हर संभव प्रयास करेंगे इस कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रिंसिपल श्री अशोक पाठक जी ने सभी मेंबरों को शपथ ग्रहण करवाई गई इस कार्यक्रम में स्कूल की छात्र छात्राओं सहित शिक्षक गणेश तिवारी नितेश सिंह ठाकुर सहित ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।