Translate

मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020

भगवान भोलेनाथ की नगरी में शिवभक्तों द्वारा प्रसाद वितरण......धर्म लाभ अर्जित किया।

भगवान भोलेनाथ की नगरी में शिवभक्तों द्वारा प्रसाद वितरण......धर्म लाभ अर्जित किया।


//राजन असाटी//
जुझार(दमोह)। श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में शिवभक्तों की ओर से सेवा कार्य लगातार चल रहे हैं जिसमें बांदकपुर आने वाले यात्रियों श्रद्धालुओं को माह के पहले सोमवार को प्रसाद वितरण कांवड़ यात्रियों का स्वागत सम्मान समय समय पर विशेष आयोजन श्रधालुओं को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी सहित अनेक प्रकार के कार्य भक्तों की ओर से हो रहे हैं इसी क्रम में सोमवार को प्रसाद वितरण हुआ राम गौतम ने बताया कि इस बार का प्रसाद वितरण बांदकपुर ग्राम की श्री पप्पू विश्वकर्मा ने अपनी पुत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में प्रसाद की सेवा दी एवं विशेष ढंग से अपने लड़की के जन्मदिन को मनाया इसी प्रकार से अन्य श्रद्धालु भक्त भी प्रयास करते हैं तो हम सभी अपने प्रयासों से अनेक छोटे-छोटे से कार्य कर सकते हैं और धर्म लाभ अर्जित कर सकते हैं प्रसाद वितरण की सेवा में राजन असाटी आशय दुबे विपुल दुबे ठाकुर बब्बा आदि उपस्थित रहे।