Translate

सोमवार, 27 जनवरी 2020

71 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

71 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।


//दिलीप अग्रवाल//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। शासकीय प्राथमिक शाला कोडन सरगुवां में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगांव व देश भक्ति कार्यक्रम आयोजित किऐ गये। इस मौके पर शाला में बच्चों को विशेष भोजन परोसा गया।
     क्षेत्र में 71 वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। ग्राम पंचायत विक्रमपुरा स्थित प्राथमिक शाला कोडन में भी इस मौके पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। प्रधानाध्यापक ख्यालीराम विश्वकर्मा की उपस्थिति में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष भैयाराम यादव ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत बच्चों ने देश भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पर्व पर बच्चों को सब्जी पूडी व खीर का विशेष भोजन परोसा गया। सुबह साढे 10 बजे करीब एमडीएम जिला प्रभारी भदौरिया ने शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया साथ ही बच्चों को परोसे गये भोजन का स्वाद भी चखा। ग्रामीणों व शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने शाला परिसर में पेयजल व्यवस्था बनाने की मांग रखी।