Translate

रविवार, 19 जनवरी 2020

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक संपन्न।

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक संपन्न।


//राजन असाटी//
जुझार(दमोह)। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक कुड़ई गांव में की गई जिसमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की कार्यकारिणी का गठन किया गया एवं संगठन के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई और बजरंग दल जिला प्रखंड सह संयोजक गोलू चौबे ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद 1964 से लगातार हिंदू समाज की रक्षा का संकल्प लेकर कार्य कर रहा है जिसमें हमारे मठ मंदिरों की रक्षा गौ माता की रक्षा हमारी माताओं बहनों को लव जिहाद से बचाने के लिए एवं प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण को लेकर आंदोलन हुए एवं अयोध्या में बहुत जल्द भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा बैठक में ग्राम कुड़ई से सर्व सहमति से विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर बजरंग दल  संयोजक नरेंद्र सिंह ठाकुर एवं अन्य दायित्वों की घोषणाएं भी की गई विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल हिंडोरिया नगर संयोजक लखन ठाकुर ने बताया की हम और आप सभी को मिलकर हिंदू समाज एवं गौ माता की रक्षा के लिए संकल्प लेना है इस दौरान बैठक में संतोष ठाकुर नरेंद्र सिंह ठाकुर हरेंद्र सिंह राकेश अरविंद सिंह भगवत सिंह विक्रम सिंह साहब पुष्पेंद्र सिंह राजपूत आदि की उपस्थिति रही।