रोमांचक चले क्रिकेट मैच में गुलगंज की शानदार जीत।
//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। ग्राम पंचायत डिकौली में 26 जनवरी को 25 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समारोह पूर्वक समापन किया गया। टूर्नामेंट में 32 ग्रामीणों टीमों ने हिस्सा लिया। रविवार को गुलगंज व झिंगरी टीम के मध्य फायनल मुकाबला खेला। गुलगंज के खिलाडियों ने 31 रन से मैच जीतकर सीरिज जीत ली।
रविवार को, जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत डिकौली में स्व: शिवओम अभिषेक कप क्रिकेट टूर्नामेंट का समारोह पूर्वक समापन किया गया। अंतिम सिंह ग्रामीण खेल मैदान पर गुलगंज व झिंगरी टीम के बीच फायनल मुकाबला खेला गया। गुलगंज टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 16 ओबर के खेल में टीम के खिलाडियों ने 109 रन बनाऐं टीम की ओर से अतुल तिवारी ने 45 रनों की पारी खेली तथा टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिये उन्हें मेंन ऑफ दा मैंच व सीरिज चुना गया। लक्ष्य हासिल करने के लिये मैदान पर आये झिंगरी टीम के खिलाडी मैदान पर कुछ खास नहीं कर पाये और 16 ओबर खेल कर महज 78 रन ही जुटा सके।
भाजपा जिला पदाधिकारी अरविंद्र पटैरिया, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष छविलाल पटेल, डॉ रमेश असाटी, पत्रकार डॉ नारायण सिंह परमार, राजा चतुर्वेदी, दिलीकरण नायक थाना प्रभारी गुलगंज, दिलीप अग्रवाल, आदित्य पटैरिया के मुख्य अतिथ्य में फायनल मैच विजेता गुलगंज टीम कप्तान को 11 सौ रुपये नगद व ट्रॉफी भेंट की गई वहीं उपविजेता टीम झिंगरी कप्तान को 51 सौ रुपये नगद व ट्रॉफी प्रदान की गई। अरविंद्र पटैरिया ने कहा कि, क्रिकेट मैंच अनिश्चिताओं का खेल है और हर खेल में हार व जीत एक सिक्के के दो पहलुओं की तरह होते है। खेल की जीत से हमें ज्यादा खुशी और हार से दुख ब्यक्त नहीं करना चाहिऐ बल्कि सफलता व असफलताओं से सबक लेना आवश्यक है। आयोजक शशिकांत अग्निहोत्री भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष की सराहना करते हुऐ कहा कि, ग्रामीणों प्रतिभावओं को निखारनें के लिये ऐसे आयोजन होना आवश्यक है। खिलाडियों की वर्ण व आपसी मतभेद भूलकर खेल खेलना चाहिऐ। खेल से गांव में आपसी समरता का माहौल बनता है। डॉ रमेश असाटी व दिलीप करण नायक सहित मंचासीन अतिथियों ने खिलाडियों को प्रोत्साहित किया।