स्वामी विवेकानंद नेशनल यूथ अवार्ड से सम्मानित हुये शिक्षक माधव पटेल।
//नरेंद्र अहिरवार//
दमोह (हटा)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हटा मे शिक्षा के क्षेत्र में अपनी नई पहचान स्थापित करने जिले का नाम अपने उत्कृष्ट कार्यो से राष्ट्रीय पटल पर प्रदर्शित करने के लिए स्वामी विवेकानंद नेशनल यूथ अवार्ड प्राप्त करने पर शासकीय नवीन माध्यमिक शाला लिधौरा के शिक्षक माधव पटेल का जिले की अग्रणी बैंक के प्रबंधक, जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी राजेंद्र पटेल,जिला परियोजना समन्वयक के सी गौतम, डाइट प्राचार्य आर पी विश्वकर्मा,प्रशिक्षण प्रभारी ए के सिंह, व्याख्याता आर एन यादव,अरुण पटेल,डॉ रमाकांत दुबे,मनोज जैन,सुरेंद्र नेमा,गोविंद सोनी,उमा तंतुवाय,बी आर सी, डी एस चौधरी, शैलेंद्र सिंह,आशीष भट्ट, डॉ रमेश आठ्या, धर्मेंद्र चौबे, एन एस राजपूत,आई एल धुर्वे नीति आयोग के सहयोगी संस्थान पीरामल फाउंडेशन के प्रभारी प्रेरणा दीक्षित, प्रवीर मिश्र एवं जिले के समस्त बी ए सी व जनशिक्षको की उपस्थिति में संम्मान किया गया साथ ऐसा कार्य करते रहने की अपेक्षा की गई संचालन दिनेश प्यासी व आभार मनीष दीक्षित ने माना।