छतरपुर। देर शाम तक फहराता रहा तिरंगा, SDM ने जांच का भेजा प्रतिवेदन।
//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। ग्राम पंचायत गरखुवां में आंगनवाडी केंद्र पर देर शाम तक राष्ट्रीय ध्वज फहराने का मामला सामने आया है। एसडीएम के निर्देश पर बीआरसीसी व महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी ने जांच प्रतिवेदन बनाकर प्रस्तुत किया है।
ग्राम पंचायत गरखुवां स्थित आंगनवाडी केंद्र क्रमांक 2 में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले की प्रशासनिक जांच शुरु हो गई है। एमडीएम एनआर गौंड के निर्देश पर बीआरसीसी महेश विश्वकर्मा व महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी एकता गुप्ता ने जांच प्रतिवेदन, ग्रामीणों व आगनवाडी कार्यकर्ता जशोदा राजपूत के कथन दर्ज कर जांच रिपोर्ट एसडीएम एनआर गौंड को सौंप दिऐ है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है। बताया जाता है कि, आपसी बुराई के चलते साजिश रची गई है। बीआरसी महेश विश्वकर्मा रविवार शाम साढे 7बजे आंगनवाडी केंद्र क्रमांक 2 गरखुवां पहुंचे। परिसर में जहाँ झंडा रोहण किया गया वहां नहीं मिला बल्कि खिडकी में राष्ट्रीय ध्वज मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि, गणतंत्र दिवस की सुबह कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। परियोजना अधिकारी एकता गुप्ता ने जांच के दौरान आंगनवाडी कार्यकर्ता जशोदा राजपूत के घर से राष्ट्रीय ध्वज बरामद किया। कार्यकर्ता ने कथन में बताया कि, केंद्र परिसर में ध्वजारोहण किया गया और शाम को राष्ट्रीय ध्वज उतार लिया था। परिसर में दूसरा झंडा कहाँ से आया इसकी उसे जानकारी नहीं है। जांच अधिकारियों ने रिपोर्ट एसडीएम के समझ प्रस्तुत की है।