शुद्ध के युद्ध में खाद्य विभाग की निरंतर कार्यवाही।
● खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने शहर की विभिन्न थोक एवं फुटकर किराना दुकानों का निरीक्षण करके शुद्ध घी,गाय का घी के लिए नमूनें।
● गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए खाद्य पदार्थों के नमूनें,जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर होगी नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। कलेक्टर,दमोह तरुण राठी एवं डी. ओ. खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ. आर. के. बजाज के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी,दमोह राकेश अहिरवाल ने दमोह शहर में अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण कार्यवाही करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूनें जांच हेतु लिए हैं। दमोह में निरीक्षण की कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवाल ने दमोह शहर में उमा मिस्त्री की तलैया,नया बाजार नं01 स्थित हर्षित ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। मौके पर विक्रय हो रहे डोडला ब्रांड शुद्ध गाय का घी का नमूना जांच हेतु लिया है। उक्त प्रतिष्ठान में फ़ूड लाइसेंस की प्रति परिसर में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित पाई गई है। खाद्य विक्रेता को परिसर में फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। इन शुद्ध घी के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर इस संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने समस्त खाद्य विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे अपने प्रतिष्ठान में फ़ूड लाइसेंस एवं फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड की प्रति जरूर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें एवं उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।