Translate

गुरुवार, 16 जनवरी 2020

नशा विरोधी अभियान के तहत तीन पेटी अवैध शराब जप्त।

नशा विरोधी अभियान के तहत तीन पेटी अवैध शराब जप्त।


● भगवती मानव कल्याण संगठन की मुख्य भूमिका में सीमेंट फैक्ट्री के पास पकड़वाई शराब।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में नशा विरोधी जन आंदोलन के अंतर्गत संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह 11 बजे इमलाई फैक्ट्री के पास अग्रवाल धर्मकांटे के सामने से हीरो होंडा मोटरसाईकिल एमपी 34 एमएफ 6758 से 3 पेटी अवैध शराब का परिवाहन कर रहे आरोपियों से पुलिस को सूचना देकर अवैध शराब जप्त कराई। जहां देहात थाना पुलिस ने आरोपी घनश्याम यादव और जावेद खान से अवैध शराब जप्त कर उनके विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। संगठन के मीडिया प्रभारी प्रमोद पटैल ने बताया कि नशा विरोधी आंदोलन अभी जारी है एवं पुलिस को सूचना देकर अवैध शराब को पकड़वाने का प्रयास जारी रहेगा।