स्वच्छता का संदेश फैलाने गांव-गांव पहुंची नेहरु युवा केन्द्र की टोली।
जुझार(दमोह)। नेहरू युवा केंद्र दमोह द्वारा युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में युवा शक्ति युवा मंडल जलहरी गांव में स्वच्छ भारत अभियान को लेकर साफ सफाई कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा समन्वयक श्री सौरभ श्रीवास्तव जी के निर्देशन में किया गया सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव में फैली गंदगी को हटाना,एवं पॉलिथीन प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें जिसको लेकर जलहरी गांव के युवाओं ने गांव में फैली गंदगी को हटाया और गांव की सभी लोगों को समझाइश दी गई की अपने घर गली मोहल्ले व गांव को स्वच्छ रखने में सहयोग करें इस अवसर पर मेघा दुबे धर्मेंद्र अहिरवार सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।