नानाजी देशमुख पशु चिकित्सालय में नेशनल कांफ्रेंस आन-कैनाइन प्रैक्टिस & नेशनल सिपोजियम आयोजित।
● विभिन्न देश विदेश से आए प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा।
● प्रतियोगिता में शहर के डॉ गोविद प्रसाद चौधरी को बेस्ट पोस्टर अवार्ड से किया गया सम्मानित।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। जबलपुर के नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विवि के नेतृत्व में पशु l चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय जबलपुर में तीन दिवसीय 21 से 23 जनवरी तक 17 वीं नेशनल कांफ्रेंस आन कैनाइन प्रैक्टिस एंड नेशनल सिपोजियम का आयोजन जिसमे विदेशो से एवं देशभर से वैज्ञानिक प्रतिनिधि सहित 300 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हुए इस कार्यक्रम में शहर के डॉ गोविद प्रसाद चौधरी जो जबलपुर में पशु मादा रोग और प्रसूति विभाग में स्नातकोत्तर में अध्ययनरत है, 17 वी नेशनल कांफ्रेंस पयोमेट्रा इन डॉग के केस की प्रस्तुति कर बेस्ट पेपर एव बेस्ट पोस्टर अवॉर्ड जीता डॉ गोविद प्रसाद चौधरी शहर के डॉ एच. एल चौधरी के पुत्र एवं दमोह शासकीय अस्पताल में पदस्थ डॉ हरिसिंह सूर्यवंशी के छोटे भाई है। जिसको लेकर उनके परिवार एवं शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त हैं।
