Translate

मंगलवार, 21 जनवरी 2020

अधिकारियों द्वारा उर्वरक कीटनाशकों और बीज के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।

अधिकारियों द्वारा उर्वरक कीटनाशकों और बीज के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।


शुद्ध के लिए युद्ध : अभियान के तहत किया जा रहा निरीक्षण और भौतिक सत्यापन।


//रूपेश जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)।  मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध का व्यापक असर देखा जा रहा है इसी क्रम में छतरपुर जिला कलेक्टर मोहित बुंदास एवं उपसंचालक कृषि विभाग मनोज कश्यप के निर्देशानुसार बिजावर बक्सवाहा कृषि विभाग में पदस्थ क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर डीपी चौबे के द्वारा भी शासन के निर्देशों का पालन करते हुए जांच निरीक्षण किए गए तथा त्रुटियां पाए जाने पर उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 एवं कीटनाशक अधिनियम 1968 के तहत कार्यवाही की गई।
एसडीओ डीपी चौबे के द्वारा बक्सवाहा क्षेत्र के ग्राम किशनपुरा धर्मपुरा शहपुरा के किसानों की सत्यापन की जांच की गई जिस  दौरान रविकांत सोनी के स्प्रिंकलर जेट का सत्यापन किया गया जो अनुपयुक्त पाया गया जिस पर विगत दिन रविवार को टीकमगढ़ के डीलर पुनीत पचरा ने सामग्री बदलकर सही मेक की सामग्री देने की बात कही तो वही बम्हौरी स्थित मैसर्स जैन ब्रदर्स का निरीक्षण भी क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर द्वारा किया गया।
         जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि बक्सवाहा क्षेत्र में कार्य करने वाली कंपनी धानुका की लापरवाही भी सामने आई जिसमे  करीब 100 किसानों के प्रकरणों को भौतिक सत्यापन के लिए भौतिक सत्यापन अधिकारी के पोर्टल पर दर्ज ही नहीं किया गया है।

● पंचायतों में किसान सभा व संगोष्ठी का होगा आयोजन।

स्वायत्त हेल्थ कार्ड की सिफारिश के अनुसार और उर्वरक उपयोग करने के लिए जागरूकता फैलाने को लेकर पंचायतों में किसान सभा व संगोष्ठी का आयोजन कर कलेक्टर की चिट्ठी का वाचन कर किया गया।
तथा इसी प्रकार वर्ष 2019 20 में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में जिले में प्रथम पायदान पर रहकर माह सितंबर से लगातार 100% संतुष्टि के साथ बंद कराने में सफलता प्राप्त कर उत्कृष्ट कार्य का कीर्तिमान जिले में स्थापित किया है।