Translate

गुरुवार, 16 जनवरी 2020

उधार वापिस ना देने पर आग में झोंक दी दुकान।

उधार वापिस ना देने पर आग में झोंक दी दुकान।


//अमान राजपूत//

रामटोरिया/घुवारा(छतरपुर)। दबंगों द्वरा एक किराना दुकान में आग लगा दी गई।
 आगजनी से दुकान मालिक को हजारो रुपए का नुकसान हुआ है जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया तथा किराना दुकान सामग्री आग की चपेट से बचा गई।
 जानकारी के मुताबिक अखिलेश कुमार जैन किराना स्टोर के नाम से दुकान बस स्टैंड रामटौरिया में खोले हुए थे
और अखिलेश जैन के भाई पवन कुमार जैन एवं हल्कू का कहना है शाम को दुकान का संचालन में कर रहा था करीब 8:बजे दो बाइक सवार लड़के आये जिनमें एक का नाम बॉबी राजा  दूसरे का नाम विक्की राजा निवासी मबई दोनों ने हमसे किराना सामग्री उधार नगदी रुपए मांगी और उदार ना देने पर धमकी दी धमकी देने के दुकान में आग लगा देंगे।
 जिसके बाबजूद मैं दुकान बंद करके रोज की तरह घर चला गया और बॉबी राजा विक्की राजा ने मेरी दुकान मैं पेट्रोल डालकर आग लगा दी स्थानीय लोगों ने तत्काल फोन लगाकर सूचना दी कि आपकी दुकान में आग की चिंगारी दिख रही है जैसे तैसे मैंने और मेरा भाई घर से आकर देखा तो आग लगी हुई  थी तथा स्थानीय लोग आग बुझाने में लगे हुए थे।

दबंगों का मकसद क्या था???

बस स्टैंड पर 1 दर्जन से अधिक दुकानें संचालित हैं गमईनयत रही की आग पर काबू पा लिया गया वरना कई दुकाने जलकर खाक हो जाती है।

दुकान पर पेट्रोल डालकर लगाई हुई थी आग।

 पवनकुमार जैन हल्कू जैन ने बताया कि बुधवार की रात्रि रोज की तरह दुकान बंद करके घर चला गया था। रात करीब  दुकान मालिक को क्या पता था कि मेरे मेरी दुकान पर घटना  घट जाएगी दुकान मालिक सदमे में जी रहे है
दुकानदार  हल्कू उर्फ पवन कुमार जैन के मुताबिक दुकान में , ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया और पुलिस को सूचना के उपरान्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

    जिस दौरान रामटोरिया चौकी प्रभारी श्री दुबे जी का कहना है कि ऐसे घटनाक्रम अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा , जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और कार्यवाही की जाएगी।