Translate

गुरुवार, 16 जनवरी 2020

अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर।

अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर।


//गगन सेन//

पथरिया (दमोह)।  सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने की मुहिम आखिरकार प्रशासन ने अपने जिम्मे ले ली।

एक निजी समाचार पत्र ने पिछले दिनों खबर प्रकाशित की थी कि सड़क निर्माण में हो रही देरी औऱ अधूरे निर्माण के कारण असुविधा औऱ संक्रमण फैलने की आशंका है,आखिर खबर का असर देर से सही पर अब होता दिख रहा है।
मुख्य सड़क स्टेशन से थाने तिगड़ा तक अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक अमला पूर्ण व्यवस्था के साथ आया और मार्केट के व्यवसाइयों के टीन सेट जेसीबी से हटाए गए।
ज्ञात हो अनुविभागीय राजस्व अधिकारी द्वारा पूर्व में ही मिनादि तो कर दी गई थी पर यह नही बताया था कि सड़क के दोनों तरफ रहने वाले लोगों और दुकानदारों को कितनी भूमि पर से अतिक्रमण हटाना है,प्रशासन द्वारा उचित नाप न बताने औऱ एकाएक कार्यवाही से जनता ने नाराजगी भी प्रकट की।
वही लोगों का कहना है इस कार्य मे भी भेदभाव हो रहा है।  लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण में बाधा बन रहे रेस्ट हाउस को कुछ सीमा तक तोड़ने के लिये पहले से निशान तो लगा दिया था,पर अब उससे भी कम क्षेत्र को तोड़ा गया है। गुरुवार  सुबह 11 बजे से ही अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिस दल की संयुक्त कार्यवाही में दुकानों के
 टीन सेट व अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही से नगर के आम जनमानस, व्यवसाइयों में रोष  भी व्याप्त हैं। वही दूसरी ओर नगर के व्यवसाइयों के पक्ष में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिह ठाकुर सामने आये फिर प्रशासन के अधिकारियों से नोकझोक व तीखी बहस भी सुनने में आई। लक्ष्मण सिह के साथ भारी सख्या में नगर का जनसमुदाय रहा पर प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ अपनी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को करते देखे गए।
नगर के जनसमुदाय के रोष को देखते हुए प्रशासन द्वारा फिर से नापने का कार्य शुरू किया गया।  सड़क के मध्य  से दोनो तरफ 9- 9 मीटर सड़क का निर्माण होना है, जो कि पूर्व विधायक लखन पटैल द्वारा स्वीकृत की गई थी।
नगर के प्रबुद्ध जनों ने बताया कि इसके पूर्व 1992 में अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई गई थी उसके बाद आज प्रशासन अतिक्रमण हटाने में मुस्तेद दिखा।