Translate

शनिवार, 25 जनवरी 2020

MLA ने किया तृतीय संकल्प पद यात्रा का हुआ शुभारंभ।

MLA ने किया तृतीय संकल्प पद यात्रा का हुआ शुभारंभ।



●  माता नर्मदा के लिए चढ़ाई गई 251 फुट लंबी चुनरी।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। 24 जनवरी को शुक्रवार मौनी अमवस्या पर बरमान घाट में माँ नर्मदा स्नान एवं उनकी पूजन अर्चन पश्चात विधायक राहुल सिंह ने सैकड़ो श्रद्धालुओं के साथ अपनी तृतीय संकल्प पद यात्रा का शुभारंभ किया। पदयात्रा प्रात: 08 बजे से प्रारंभ हुई। जिसमे मुख्य रूप से 251 मीटर लंबी चुनरी माता नर्मदा जी के लिए समर्पित की गई।
पदयात्रा मार्ग बरमानघाट से प्रारंभ होकर महराजपुर, झापन, लकलका, इमलियाघाट, राजापटना, बडयाऊ हथनी, पटी शीशपुर, हरदुआ, सलैया, साहनी पिपरिया, केवलारी, मुड़र हरदुआ से होकर 29 जनवरी 2020 को श्री जागेश्वर नाथ की नगरी बांदकपुर धाम पहुँचेगी, जहाँ पर रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन 30 जनवरी को वसंत पंचमी पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन अर्चन पश्चात विशाल भण्डारा आयोजित किया जायेगा।
      विधायक राहुल सिंह ने बताया कि यात्रा का उदृदेश्य जिले के समस्त नागरिकों में सामाजिक सोहार्द और आपसी भाई चारा बना रहे, युवा, किसान, व्यापारी एवं आमजन समृद्ध रहे, पद यात्रा में समस्त धर्मों के लोगो से सम्मिलित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई हैं। यात्रा प्रारंभ धर्मकांटा बायपास पर काग्रेंसजनों एवं आमजन ने फूल मालाओं से स्वागत करते हुए धार्मिक यात्रा पर जाने की शुभकामनाये दी है। इस अवसर पर पवन गुप्ता, आशुतोष शर्मा, अखिल टंडन, कासिम खान, धर्मेन्द्र राय, शैलेन्द्र सिंह, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, रमेश राठौर आदि की उपस्थिति रही।