Translate

मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020

जबेरा को केंद्रीय मंत्री ने दी 15 लाख की सौगात...आडोटोरियम हुआ लोकार्पित...साथ ही 13 दिव्यांगजनों को मोट्रेड ट्राईसाईकिल वितरण।

जबेरा को केंद्रीय मंत्री ने दी 15 लाख की सौगात...आडोटोरियम हुआ लोकार्पित...साथ ही 13 दिव्यांगजनों को मोट्रेड ट्राईसाईकिल वितरण।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। जिलें मे 80 प्रतिशत से अधिक नि:शक्तता वाले हितग्राहियो को बिना मांगे सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, सभी को धन्यवाद, हम इस कार्य को करने मे सफल हो रहे हैं। इस आशय की बात आज केन्द्रीय मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटेल ने जबेरा में आयोजित मोट्रेट ट्राई साईकिल वितरण के अवसर पर कही। साथ ही उन्होने नवनिर्मित आडोटोरियम का लोकार्पण भी किया। श्री पटेल ने अपर कलेक्टर आंनद कोपरिहा से कहा जिलें मे एक अभियान चलाया जायें जिससे जो शेष दिव्यांग है, उनके दिव्ंयागता सर्टिफेकेट बनवा कर उन्हे मोट्रड ट्राई साईकिल की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

            उन्होने सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया हमें हर दिव्यांग व्यक्ति जो 80 प्रतिशत से अधिक दिव्ंयाग है, उसे उसके घर पर ही मोट्रड ट्राई साईकिल की सुविधा मुहैया कराने का प्रयास करना चाहिए, जिससे उसको बहुत बडी सुविधा हो सकें और उनके चेहरे पर मुस्कान आ सकें। श्री पटेल ने कहा सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व होता है, समाज सेवा करना, प्रतिष्ठा समाज सेवा करने से ही आती हैं। उन्होने कहा किसी जरूरतमंद की सेवा किसी को बिना बताये की जायें यही गुप्त सेवा ही हमारा धर्म होता है।
            मंत्री श्री पटेल ने कहा आज यहां पर सामुदायिक भवन भी बना हुआ है जिसका उद्घाटन एक अच्छे कार्य से हुआ है, जब इस भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था तो तय हुआ था, यहा पर लाईब्रेरी बनाई जायेगी, जिसमे छात्र पढ़ाई भी कर सकेंगें। उन्होने जबेरा के बुजुर्गों से आग्रह किया वे यहां आकर अपनी सेवाए पढ़ने वाले बच्चों को प्रदान करें, जिससे क्षेत्र का विकास गति से हो सकेगा। उन्होने भवन मे बनाये जाने वाली लाईब्रेरी के बारे मे विस्तार से बताया।

            इसी अवसर पर विधायक जबेरा धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा आज यहां पर दिव्यागो को ट्राई साईकिल वितरण किया जा रहा है इसके लिए मंत्री प्रहलाद पटेल एवं भारत सरकार को धन्यावद। उन्होने कहा यह एक सराहनीय कार्य है, 80 प्रतिशत से अधिक के दिव्यांगो को ट्राई साईकिल वितरण करना, मंत्री जी की एक अच्छी पहल है।  इस अवसर पर विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी, पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह, पूर्व मंत्री दशरथ लोधी सहित बडी संख्या मे जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।