पाल समाज की बैठक हुई आयोजित।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा, रूपेन्द्र पाल//
भगवा/घुवारा(छतरपुर)। घुवारा क्षेत्र के अबार माता मंदिर प्रांगण मे सोमवार को क्षेत्रीय पाल समाज की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के शिक्षित और संगठित होने पर जोर दिया गया।पाल समाज के युवा नेता रूपेंद्र पाल भगवाॅ ने बताया कि पाल समाज शिक्षित व संगठित नहीं होगा तब तक समाज की तरक्की नहीं होगी। बैठक में पाल समाज में बाल विवाह, दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज बुलंद करने की बात कही गई। नशा मुक्ति के लिए लोगों से आगे आने का आह्वान कि या गया। इसके अलावा समाजिक कु रीतियों को दूर करने के लिए सभी से साझा प्रयास करने का संकल्प लिया गया। समाज को आगे बढ़ाने व राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए एकजुट संघर्ष करने की बात पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक समाज संगठित नहीं होगा तब तक हम सफल नहीं हो सकते हैं। हमें शिक्षा रुपी हथियार को अपनाकर ही समाज को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम में किशोरी पाल, ब्रजेश पाल बारौ,रूपेंद्र पाल भगवाॅ, मुन्ना पाल, बाबू पाल, देवेंद्र पाल,रामसीग पाल ने भी विचार रखे। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।