Translate

मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020

सर्प दंश से मृत्यु पर परिवार को आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे फरियादी...जनसुनवाई मे 52 आवेदनों पर हुई सुनवाई...कलेक्टर राठी ने त्वरित निराकार किए जाने के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए निर्देश।

सर्प दंश से मृत्यु पर परिवार को आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे फरियादी...जनसुनवाई मे 52 आवेदनों पर हुई सुनवाई...कलेक्टर राठी ने त्वरित निराकार किए जाने के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए निर्देश।

//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। प्रत्येक सप्ताह होने वाली जन सुनवाई के तहत आज कलेक्टर तरूण राठी ने दमोह नगर और दूरस्थ अचंलो से आये लोगो के आवेदन लिये, उनकी बातें सुनी तथा अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। जनसुनवाई मे सीईओ जिला पंचायत डाँ गिरीश मिश्रा, एडीशनल कलेक्टर आनंद कोपरिहा, एसडीएम रवीन्द्र चौकसे ने सहभागिता निभाई। आज जनसुनवाई मे 52 आवेदन आये। इसमें से 5 आवेदन टाईम लिमिट बैठक में रखने के निर्देश दिये गये।           
आज आयोजित इस जनसुनवाई मे जबेरा की एक आवेदिका ने सर्पदंश से उसके पति की मृत्यु पर परिवार सहायता राशि दिलवाने की मांग की। तहसील पथरिया की एक आवेदिका ने विधवापेंशन दिलाये जाने की मांग की। इसी प्रकार दमोह नगर के एक आवेदन मे राशनकार्ड बनवाने हेतु आवेदन दिया। इसी प्रकार ग्राम हरदुआ के आवेदक ने पीएम सम्मान निधि के तहत राशि दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार तहसील जबेरा के एक आवेदन मे सीमांकन करवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया।
 इसी प्रकार ग्राम बिजौरा खमरिया के एक आवेदन मे शासन के अतंर्गत मिलने वाली राशि दिलाने की मांग की। इसी प्रकार दमोह नगर के एक आवेदन मे प्रधानमंत्री आवास योजना मे नाम जुडवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार जनसुनवाई मे व्यक्तिगत समस्याओ के साथ-साथ सामूहिक आवेदन भी प्रस्तुत किये गये।
जनसुनवाई मे डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।