Translate

मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020

कुएं में डूबने से 6 वर्षीय पुत्री की मौत...शव वाहन के आभाव में ट्रेक्टर-ट्राली पर लाये शव।

कुएं में डूबने से 6 वर्षीय पुत्री की मौत...शव वाहन के आभाव में ट्रेक्टर-ट्राली पर लाये शव।


//नवनीत जैन,आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)।  बक्सवाहा थाना अंतर्गत ग्राम कसेरा में बच्ची की कुएं में डूबने से मौत हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार इमरत आदिवासी की 6 वर्षीय पुत्री शिवानी आदिवासी निबासी कसेरा की कुएं में डूबने से मौत हो गई है शिवानी खेत पर खेल रही थी खेलते खेलते अचानक दोपहर 12:00 बजे कुएं में जा गिरी जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई  जब शिवानी काफी समय से खेत पर नहीं दिखी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी और जब   कुएं में शिवानी का शव तैरते हुए दिखाई दिया तो पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं में से शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है सोचने वाली बात यह है कि जब बक्सवाहा में शव बाहन होते हुए नगर परिषद द्वारा ट्रैक्टर ट्राली में शव को लाया गया शव वाहन नहीं भेजा गया  सीएमओ लखन पाठक से जब इस मामले पर बात करनी चाही तो उनका फोन नही उठा

इनका कहना है कि....

  "इमरत आदिवासी की 6 साल की बेटी शिबानी निबासी कसेरा की खेलते खेलते कुएं गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।"

रामनाथ तिवारी थाना प्रभारी बक्सवाहा

"शव वाहन का आने के बाद अभी कागजी काम पूर्ण नही हुआ है जिस कारण अभी वाहन नही भेजा गया है।"

लखनलाल पाठक सीएमओ बक्सवाहा