Translate

गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020

चौकी प्रभारी की कार्यशैली से...आपराधिक ग्राफ में आई कमी....क्षेत्र में शांति का माहौल।

चौकी प्रभारी की कार्यशैली से...आपराधिक ग्राफ में आई कमी....क्षेत्र में शांति का माहौल।




//आशीष चौरसिया,रूपेश जैन//

बम्हौरी/बक्सवाहा(छतरपुर)। पिछले कुछ दिनों से बक्सवाहा थाना के चौकी बम्हौरी का ग्राफ़ काफी अच्छा देखा जा रहा है आपको बता दें की चौकी प्रभारी राजकपूर बघेल की कुशल कार्यशैली का नतीजा सामने आया है।
बम्हौरी क्षेत्र में शांति एवं अपराधों में कमी का श्रेय चौकी प्रभारी राज कपूर बघेल एवं उनकी टीम को जाता है आपको बता दें कि भारतीय दंड संहिता के अनुसार 402, 376 अवैध शराब सप्लाई एवं जिला बदर जैसे अपराधों में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने की खबरें पिछले दिनों से लगातार प्रकाशन में आई हुई थी जिसके बाद बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़ की टीम ने सर्वप्रथम बम्हौरी चौकी के विभिन्न क्षेत्रों की पड़ताल कर यह हकीकत जानी की क्या सच में क्षेत्र में शांति का माहौल है तो कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि हम स्थानीय पुलिस की कार्यशैली से खुश हैं अतः अब पहले की अपेक्षा अधिक शांतिपूर्ण वातावरण है जिससे हम संतुष्ट हैं तो वहीं इसके बाद जब हमारी टीम ने स्वयं चौकी प्रभारी राज कपूर वकील से बात की तो उन्होंने बताया कि यह सब हमारे उच्च अधिकारियों एवं जन समर्थन एवं सहयोग से ही सामने आया है।