Translate

गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020

भारतीय वायु सेना भर्ती के लिए फिजिकल ट्रेनिंग कोचिंग में...कलेक्टर ने पहुँचकर छात्रों का जाना हाल...साथ ही उत्साह-वर्धन करते दिखे कलेक्टर महोदय।

भारतीय वायु सेना भर्ती के लिए फिजिकल ट्रेनिंग कोचिंग में...कलेक्टर ने पहुँचकर छात्रों का जाना हाल...साथ ही उत्साह-वर्धन करते दिखे कलेक्टर महोदय।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। अनुपपुर मे आयोजित होने वाली भारतीय वायु सेना भर्ती के लिए उत्कृष्ट विद्यालय दमोह मे सुबह फिजीकल और शाम को कोचिंग के माध्यम से हमारे जिले के छात्रों के सेलेक्शन हो जाये, का प्रयास जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। इस आशय की बात आज कलेक्टर तरूण राठी ने उत्कृष्ट विद्यालय मे मीडियाजनों से चर्चा करते हुये कही। इसके पूर्व श्री राठी जिला प्रशासन के माध्यम से आयोजित कोचिंग ले रहे छात्रो से रूबरू होकर उनसे चर्चा की, उनसे उनके रहने, खाने-पीने-पढ़ने की व्यवस्था के बारे मे जाना।
श्री राठी ने कोचिंग ले रहे छात्रा का उत्साह वर्धन करते हुये अध्ययनरत प्रतिभागियों से कार्यशैली के बारे मे भी जानकारी ली। उन्होने कहा अगर कही कोई पेरशानी हो रही है, तो उसे अपने शिक्षक को बता कर उसका हल करवायें। यह भी कहा कि रहने आदि की व्यवस्था की गई है, कोई कमी हो तो उसे नजर अंदाज कर दी जा रही फीजिकल ट्रेंनिग ओर कोचिंग मे मन लगाकर पढे, इसके आलावा ओर कोई समस्या हो तो बतायें। उन्होने छात्रो को सफलता के लिए शुभकामनाए दी साथ ही आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी से कहा कि छात्रों के लिए आवश्यक किताबे मुहैया करवा दी जायें और कोचिंग दे रहे शिक्षकों से भी चर्चा की।
इस अवसर पर जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण रेखा पंचाल, कमलेश जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।