Translate

गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020

छतरपुर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मिला वेस्ट वर्कर का पुरुस्कार।

छतरपुर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मिला वेस्ट वर्कर का पुरुस्कार।


●  महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी लोधी ने विनीता चौधरी को वेस्ट वर्कर चुने जाने पर शॉल,श्रीफल,एवं शील्ड से किया सम्मानित।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। मध्यप्रदेश महिला बाल विकास विभाग का प्रांतीय महासम्मेलन विगत 11 फरवरी को ग्वालियर शहर में आयोजित किया गया।जहाँ पर प्रदेशभर के आंगनबाड़ी कार्यकताओं एवं सहायिकाओं के परफोर्मेश के आधार पर इस महासम्मेलन में आमंत्रित किया गया।जहाँ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग की मंत्री श्रीमती इमरती देवी लोधी के द्वारा की गई।इस मौके पर मंत्री जी ने आंगनवाड़ी कार्यकताओं को स्मार्टफोन और साईकिल वितरण के साथ-साथ ड्रेस कोड भी बदलने की बात कही है।