बक्सवाहा। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन।
//रत्नेश रागी,अनेकांत जैन,रुपेश जैन//
बक्सवाहा/छतरपुर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय नगर के शासकीय नवीन महाविद्यालय के में विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ कैलाश रजक ने की।वहीं कार्यक्रम की मेजबानी समस्त स्टाॅफ द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां की प्रतिमा पर पुष्पार्पण और अतिथियों के पुष्पगुच्छ से स्वागत के साथ ही किया गया जिसके पश्चात नव नियुक्त प्रोफेसरो के द्वारा विज्ञान के संबंध में अपने अपने वक्तव्य दिये गए, जिस दौरान प्रोफेसर मनोज चौरसिया, डॉ नीरज कुमार, डॉ पुष्पेंद्र कुमार,प्रदीप अहिरवार, अवधेश प्रताप,मुकेश पटेल के अलावा बड़ी संख्या में शासकीय नवीन महाविद्यालय बक्सवाहा के छात्रों की मौजूदगी रही।
