खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने....शहर की विभिन्न किराना दुकानों का निरीक्षण करके पुष्प ब्रांड अचार मसाला के लिए नमूनें,गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए खाद्य पदार्थों के नमूनें।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। कलेक्टर,दमोह तरुण राठी एवं डी0ओ0 खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ0आर0के0बजाज के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी,दमोह राकेश अहिरवाल ने दमोह शहर में अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण कार्यवाही करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूनें जांच हेतु लिए हैं। दमोह में निरीक्षण की कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवाल ने दमोह शहर में घंटाघर,मागंज स्कूल के पास स्थित अंबिका किराना एंड जनरल स्टोर्स प्रो0भूपेंद्र चौरसिया का निरीक्षण किया। मौके पर विक्रय हो रहे पुष्प ब्रांड अचार मसाला का नमूना जांच हेतु लिया है। खाद्य विक्रेता को परिसर में फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर इस संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने समस्त खाद्य विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे अपने प्रतिष्ठान में फ़ूड लाइसेंस एवं फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड की प्रति जरूर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें एवं उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
