Translate

मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020

क्विज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों ने फटाफट अंदाज में दिए प्रश्नों के उत्तर...बड़ामलहरा,बक्सवाहा में आयोजित हुई प्रतियोगिता।

क्विज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों ने फटाफट अंदाज में दिए प्रश्नों के उत्तर...बड़ामलहरा,बक्सवाहा में आयोजित हुई प्रतियोगिता।


//दिलीप अग्रवाल//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। महात्मागांधी का जन्म कब हुआ, विश्व योग दिवस कब मनाया जाता है, विश्व का सबसे बडा लिखित संविधान कहाँ है, नागालैंड में किस जाति के लोग रहते है जैसे अनेक सवालों के जबाब बच्चों ने फटाफट दिऐ। प्रश्नमंच प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले बच्चों को मंच पर पुरुस्कृत किया गया और उन्हें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका भी मिलेगा।
    महात्मागांधी की 150 वीं प जयंती, पं. जवाहरलाल नेहरु की 130 वी जयंती संविधान दिवस, खेल तथा योग एवं मप्र, नागालैंड व मणिपुर के सांस्कृतिक परिदृश्य कार्यक्रम अंतर्गत मंगलवार को स्थानीय जनपद शिक्षा केंद्र में प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बिखं. क्षेत्र में स्थित 362 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं से प्रतियोगिता में चुने गये प्रतियोगियों ने खुले मंच पर प्रश्नों के बेवाकी से जबाब दिये। प्रतियोगिता में विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में बच्चों से महात्मागांधी, जवाहरलाल नेहरू, योग व अन्य विषयों से जुडे सवाल रखे गये। बच्चों ने बेझिझक होकर विधायक के समक्ष फटाफट जबाब दिये। विधायक ने बच्चों के हुनर की तारीफ करते हुऐ कहा कि, जिला स्तर पर प्रतियोगिता प्रस्तावित है। यहाँ चुनें गये छात्रों को जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होनें का मौका मिलेगा।
    बीआरसीसी महेश विश्वकर्मा ने बताया कि, राज्यशिक्षा केंद्र के निर्देश पर बच्चों के मानसिक स्तर को बढानें के उद्देश्य से प्रश्नमंच प्रतियोगिता कराई जा रही है। विगत 30 जनवरी को जनशिक्षा स्तर पर प्रतियोगिता हुई थी। बिखं. स्तर पर संचालित शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं में कक्षा 5 वीं व 8वीं में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में शामिल किया गया। प्रतियोगिता में पूर्व निर्धारित 4 विषयों पर बच्चों से सवाल पूंछे जा रहे है। जन शिक्षा केंद्रों से 72 बच्चें प्रतियोगिता जीतकर आये है। बिखं. स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में आज 6 बच्चें चयनित हुऐ है उन्हें पेन कॉपी व प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। चयनित प्रतियोगियों को जिला स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में शामिल होनें का मौका भी मिला है। डॉ राजेंद्र सिंह, बीएसी विनोद शिवहरे, भागीरथ अहिरवार, ओंमकार रावत, निशा श्रीवास्तव बीजीसी व समस्त जनशिक्षक प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद रहे।

●  बक्सवाहा में भी हुआ आयोजन।


//रत्नेश रागी, अनेकांत जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)।  इधर बक्सवाहा के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं जनपद शिक्षा केंद्र द्वारा आज मंगलवार को विकासखंड स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ।
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय पत्रकार अभिषेक असाटी राजू दुबे धर्मेंद्र राय ने नवनीत जैन आशीष चौरसिया शामिल हुए तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विकासखंड स्त्रोत समन्वयक फराह खान ने की तो वही सफल संचालन अरविंद तिवारी प्रभारी प्राचार्य कन्या शाला द्वारा की गया।
आपको बता दें कि महात्मा गांधी एवं प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर इस क्विज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला के मैदान में किया गया।