बुन्देली मेला महोत्सव का भव्य शुभारंभ...स्थानीय कलाकारों के अलावा राष्ट्रीय कलाकार सपना चौधरी भी दिखाएंगी अपनी कला का प्रदर्शन।
● बुंदेली संस्कृति को उभारने के लिए अगले 10 दिनों तक बिखरेगी बुंदेली संस्कृति की छटा।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। बुंदेली मेला महोत्सव 2020 का आयोजन शासकीय महाविद्यालय परिसर पथरिया में नगर परिषद पथरिया द्वारा किया जा रहा है,
कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर आज माननीय शिवचरण पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत दमोह, माननीय श्री तरुण राठी कलेक्टर जिला दमोह, माननीय श्री गौरव पटेल अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक दमोह, माननीय रामबाई गोविंद सिंह परिहार विधायक पथरिया, भारती मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी पथरिया, विनोद जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी पथरिया, आलोक जैन तहसीलदार पथरिया एवं पथरिया के समस्त गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आज मेले का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन से अधिकृत कला मंडली द्वारा आल्हा का गायन एवं मंचन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इसके उपरांत स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में विधायक महोदय द्वारा बताया गया की पथरिया विधानसभा के नागरिकों की इच्छा के अनुरूप इस मेले का आयोजन माननीय मंत्री नगरीय प्रशासन विभाग एवं माननीय मुख्यमंत्री की विशेष अनुकंपा से किया जा रहा है मेले का आयोजन 28 फरवरी से 8 मार्च 2020 तक किया जावेगा मेले में मध्यप्रदेश शासन के विभिन्न मंत्री एवं मुख्यमंत्री के साथ-साथ दिनांक 6 मार्च को राष्ट्रीय स्तर की अदाकारा सपना चौधरी के द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी जावेगी 6 मार्च को ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के पंजाबी गायक दिलबाग सिंह द्वारा गीत संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। पथरिया में आयोजित हो रहे मेले में कार्यक्रम का आनंद लेने हेतु किसी भी प्रकार के पास अथवा टिकट की आवश्यकता नहीं है यह कार्यक्रम सभी के लिए पूर्णता मुफ्त रखा गया है,
मेले में समस्त नागरिकों, माताओं-बहनों, अधिकारी-कर्मचारी एवं पत्रकार/मीडिया जगत के सभी जनों से मेले में शामिल होकर मेला का लुत्फ उठाने की अपील माननीय विधायक महोदय द्वारा की गई।


