दमोह के दो प्रतिभागियों की मेहनत लाई रंग....भारतीय वायु सेना ग्रुप वाई (ए.आई) में चयन...कलेक्टर,विधायक सहित स्थानीयों ने दी शुभकामनाएं।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। भारतीय वायु सेना वायुसैनिक भर्ती रैली ग्रुप वाई (ए.आई) के लिये स्पोर्ट सटेडियम, गर्वमेंट तुलसी डिग्री कॉलेज, जिला अनूपपुर में भेजे गये सभी वर्गो के 66 अभ्यर्थियों में से 41 अभ्यर्थियों ने निर्धारित मापदण्ड के अनुसार फिजिकल फिटनेस टेस्ट क्वालीफाई किया ,साथ ही रितेश पाण्डे पिता धनीराम पाण्डे ,ग्राम पडरिया थोवन, तहसील जबेरा एवं सुरेन्द्र पटेल पिता रमेश पटेल , ग्राम मडिया, तहसील दमोह का वायुसैनिक भर्ती रैली अन्तर्गत ग्रुप वाई (ए.आई) के लिये अंतिम रूप से चयन हो गया है। इन दोनों अभ्यार्थियों द्वारा फिजिकल फिटनेस टेस्ट एवं लिखित परीक्षा टेस्ट क्वालीफाई करते हुये अब इनका मेडिकल टेस्ट 11 मार्च को जिला बैतूल में होना है।विधायक राहुल सिंह, कलेक्टर तरूण राठी एवं विवेक लाल, अतिरिक्त पुलिस अघीक्षक, द्वारा रितेश पाण्डे एवं एवं सुरेन्द्र पटेल को बधाई देते हुये शुभकामनाएं दी है। आदिम जाति कल्याण विभाग दमोह के अधिकारियों एवं कर्मचारियो द्वारा भी इन दोनों प्रतिभागियों /अभ्यार्थियों को अंतिम रूप से चयनित होने पर बधाई दी है। ज्ञात हो कि दो दिवस पूर्व इन विद्यार्थियों की बस हो हरी झण्डी दिखाकर विधायक राहुल सिंह और कलेक्टर तरूण राठी ने शुभकामनाएं देते हुए विदा किया था।
