मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि गौशालाओं का अधिक से अधिक निर्माण हो...विधायक राहुल सिंह....जिले की प्रथम आदर्श गौशाला का हुआ लोकापर्ण।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। ग्राम पंचायत सेमरा मढ़िया (पटना खुर्द) में "मुख्यमंत्री गौसेवा योजना" के तहत 27 लाख 50 हजार रूपये की लागत से बनी जिले की प्रथम आदर्श गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक श्री सिंह ने अतिरिक्त टीन शेड निर्माण हेतु 5 लाख की राशि विधायक निधि से देने का आश्वासन दिया। गौशाला मे लगभग 100 गऊ वंश के रहने की क्षमता हैं।विधायक राहुल सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि गौशालाओं का अधिक से अधिक निर्माण हो ताकि गौमाता का संरक्षण और संवर्धन हो सके। उन्होंने कहा जिले में प्रथम चरण में 21 गौशालाओं का निर्माण चल रहा है, जिसमें से आज एक गौशाला का शुभारंभ किया गया। आने वाले दिनों में अन्य गौशालाओं का भी शुभारंभ किया जायेगा। इस अवसर पर उन्होंने गौशालाओं के संचालन आदि के संबंध में जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री गौसेवा योजना तहत 21 गौशालाओं का लक्ष्य जिले को प्राप्त हुआ था जिसमें 08 गौशाला बनकर तैयार हो चुकी हैं। गौशाला के लिए दानदाताओं ने भी आगे आकर दान दिया। इसमें विद्या सागर मिल एण्ड एग्रो प्राईवेट लिमिटेड दमोद द्वारा 1000 रूपये, श्री कृष्णा दूध धारा स्व-सहायता समूह इमलिया घाट 1000 रूपये, दीपाली स्व-सहायता समूह 1100 रूपये और ग्राम वासियों द्वारा लगभग 130 क्वंटिल भूसा का दान माह अप्रैल मई मे देने की बात कही गई।
इस अवसर पर ग्रामीण ब्लॉक काग्रेस कमेटी अध्यक्ष झुन्नीलाल पटैल, परम यादव, सुदामा, राजू पांडे, नीलेश पटैल, कोमल सिंह, पूर्व सरपंच प्रथम सिंह, देशराज सिंह, सीईओ जनपद राजधर पटेल, उप-संचालक पशु चिकित्सा श्री विश्वकर्मा, जिला वरिष्ठ मेनेजर संजय अहिरवार, सहायक यंत्री रंजीता सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
