Translate

रविवार, 23 फ़रवरी 2020

बक्सवाहा। 4 साल से फरार स्थाई आरोपी गिरफ्तार।

बक्सवाहा। 4 साल से फरार स्थाई आरोपी गिरफ्तार।


//रत्नेश रागी,आशीष चौरसिया,रुपेश जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। छतरपुर जिले के थाना बक्सवाहा अंतर्गत इन दिनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं धरपकड़ लगातार जारी है आपको बता दें कि बक्सवाहा थाना प्रभारी राम नाथ तिवारी एवं चौकी बम्हौरी के चौकी प्रभारी राज कपूर बघेल के द्वारा विभिन्न फरार आरोपियों को दिन प्रतिदिन गिरफ्तारी का दौर जारी है।
छतरपुर जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर सख्त निर्देशन के बाद फरार आरोपियों पर पुलिस की सख्ती बनी हुई है जिस क्रम में बम्हौरी चौकी अंतर्गत आरोपी नरपत अहिरवार पिता छोटा अहिरवार उम्र 35 वर्ष निवासी निवार को स्थानीय पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।
जिसकी जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी राज कपूर बघेल ने बताया कि नरपत अहिरवार निवासी निवार पर अपराध क्रमांक 875/2008 भारतीय दंड संहिता की धारा 254 325 506 323 का स्थाई वारंटी 4 साल से फरार गिरफ्तार किया गया है जिसमें आरक्षक पंकज प्यासी,अशोक,राजेश की भूमिका रही है।