Translate

बुधवार, 12 फ़रवरी 2020

पितृ पुरुष को याद करते हुए मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि....दीनदयाल पार्क में माल्यार्पण कर किया जन संघ के संस्थापक को याद।

पितृ पुरुष को याद करते हुए मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि....दीनदयाल पार्क में माल्यार्पण कर किया जन संघ के संस्थापक को याद।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जटाशंकर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान पहुंचकर उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करके, अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देव नारायण श्रीवास्तव ने कहा- पंडित दीनदयाल उपाध्याय सही अर्थों में भारत माता के सच्चे सपूत थे। दशकों पहले उन्होंने एकात्म मानववाद का सिद्धांत इस देश को दिया था। क्योंकि उन्हें पता था कि इस देश और समाज में जब तक अंतिम पंक्ति पर  खड़ा गरीब व्यक्ति सुखी और संपन्न नहीं होगा। तब तक भारत माता परम वैभव पर नहीं पहुंच सकती हैं।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित विद्यासागर पांडे ने कहा- कि एक और जहां संसार में साम्यवाद, समाजवाद, पूंजीवाद, जैसे शासन करने के नए-नए तरीके ईजाद किए गए थे। वही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने सभी जाति, धर्म, लिंग, भेद को मिटाकर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए एकात्म मानववाद की रचना की थी। वास्तव में वह आज के समय में पूर्ण रूप से समाज के लिए कल्याणकारी साबित हो रही है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रमन खत्री ने कहा- कि आज भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण देश में पंडित जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मना रही है आज के दिन हम यह प्रण करें की गरीब असहाय व्यक्ति की सही मदद हो सके तो मुझे लगता है यह दीनदयाल जी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंडित आलोक गोस्वामी ने कहा- कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को साकार करने का काम कर रहे हैं। उनकी प्रत्येक योजना अंतिम पंक्ति में खड़े हुए व्यक्ति के लिए समर्पित होती है केंद्र की सरकार पंडित दीनदयाल जी के द्वारा दिखाए हुए मार्ग पर चलने का पूर्ण रूप से प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मालती असाटी बिहारी लाल गौतम, नगर अध्यक्ष मनीष तिवारी, संतोष रोहित, कविता राय प्रतिभा तिवारी, वर्षा रैकवार, कपिल सोनी, अनिल मिश्रा, बीडी बाबरा, प्रमोद विश्वकर्मा, रिंकू गोस्वामी, विशाल शिवहरे, विकल्प जैन, अतुल जैन, नीलेश सिंघई, सिकंदर खरारे, डब्बू पेंटर, देवेंद्र जैन, संदीप रैकवार, परशु सोनी सहित अन्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।