विश्व हिंदू परिषद....बजरंग दल की बैठक संपन्न।
//राजन असाटी//
जुझार(दमोह)। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक राधा कृष्ण मंदिर जुझार गांव में की गई जिसमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की कार्यकारिणी का गठन किया गया एवं संगठन के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई और बजरंग दल निरंतर राष्ट्रहित में कार्य करता आ रहा है प्रत्येक गांव में संगठन के गठन का उद्देश्य धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करना है बजरंग दल जिला प्रखंड सह संयोजक गोलू चौबे ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद 1964 से लगातार हिंदू समाज की रक्षा का संकल्प लेकर कार्य कर रहा है जिसमें हमारे मठ मंदिरों की रक्षा गौ माता की रक्षा हमारी माताओं बहनों को लव जिहाद से बचाने के लिए एवं प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण को लेकर आंदोलन हुए एवं अयोध्या में बहुत जल्द भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा बैठक में जुझार गांव से सर्व सहमति से विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष गोपाल सिंह ठाकुर बजरंग दल संयोजक कड़ोरी सेन सह संयोजक राजन असाटी मंत्री कैलाश आदिवासी सुरक्षा प्रमुख हल्ले सेन गोरक्षा प्रमुख पप्पू सिंह ठाकुर एवं अन्य दायित्वों की घोषणाएं भी की गई विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के ग्राम जुझार से सह संयोजक राजन असाटी ने बताया की हम और आप सभी को मिलकर हिंदू समाज एवं गौ माता की रक्षा करने के लिए संकल्प लेना है जिला गौसेवा प्रमुख पंडित तुलसीराम तिवारी ने बताया कि गाय के प्रति लोगों को जागरूक करना है एवं रसायनिक खाद्य कि जगह गाय के गोबर खाद्य का उपयोग करना चाहिए रसायनिक खाद्य से पूरा वातावरण जहरीला हो रहा है जिससे जान लेवा बीमारियां उत्पन्न हो रही है अगर हम गाय का संरक्षण नही करेंगे तो आने वाले समय मे देसी गाय विलुप्त हो जायेगी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के ग्राम जुझार से संयोजक कड़ोरी सेन ने बताया कि हर हिन्दू के घर मे गाय होना अनिवार्य है जिस आगन मे गाय के कदम नही पड़ते है वह आगन शमशान की तरह है गौसेवा से ही स्वर्ग की प्राप्ति है इस दौरान बैठक में जिला गौसेवा प्रमुख पंडित तुलसीराम तिवारी पंडित द्वारका प्रसाद तिवारी तेजेंद्र तिवारी पंडित हल्लेभाई पांडे गोलू चौबे राजन असाटी कड़ोरी सेन गोपाल सिंह ठाकुर कैलाश आदिवासी हल्ले सेन पप्पू सिंह लोधी( जनपद सदस्य प्रतिनिधि) महेश सेन खुमान सिंह ठाकुर राजू सिंह ठाकुर जुगराज महोबिया राजू सिंह ठाकुर पप्पू सिंह ठाकुर मुकेश सिंह ठाकुर शिव सिंह ठाकुर ऋषभ जैन परम विश्वकर्मा सेकल सेन रज्जू सिंह ठाकुर भोले सेन ज्ञानचंद जैन लटोरी सिंह ठाकुर गोलू सिंह ठाकुर हरिराम सेन अतुल सेन दिनेश रजक सुनील अठ्या सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
