Translate

सोमवार, 17 फ़रवरी 2020

पूर्वजो को इकठ्ठा करने के लिये जन्म-भूमि पर धार्मिक अनुष्ठान।

पूर्वजो को इकठ्ठा करने के लिये जन्म-भूमि पर धार्मिक अनुष्ठान।


//नवनीत जैन//

बकस्वाहा(छतरपुर)। जनपद क्षेत्र बक्सवाहा से करीब आठ किमी दूरी पर स्थित आदर्श ग्राम पंचायत सुनवाहा गाँव मे नवयुवक मण्डल द्वारा जैन मंदिर मे भक्तामबर पाठ का आयोजन किया गया जिसकी जानकारी देते हुए नवयुवकों ने  बताया की हमारे पूर्वज जो कि अब दूर दराज गाँव या शहर में जाकर रहने लगे है अतः उनका लगाव हम सभी व जन्म भूमि से है तो साथ ही जिन मंदिर के लिए समर्पित भाव सभी परिवारों के है जिससे सभी को एक साथ जन्म भूमि पर एकत्रित करने के लिए हर बर्ष एक धार्मिक अनुष्ठान करने की शुरुआत नवयुवक मंडल ने इस वर्ष से की है। 
जिससे सुनवाहा के सभी पूर्वज  एक साथ पधारे लगभग पचास साल पहले सुनवाहा में जैन परिवारों की संख्या 40 थी जो की डाकुओं के भय से गाँव छोड़कर बाहर पलायन कर गए जो कि अब बकस्वाहा शाहगढ सागर जबलपुर सतना इंदौर आदि स्थानों पर निवास करते हैं।

●  क्रमबद्ध रूप से कार्यक्रम हुये संपन्न।


सुबह पूजन के बाद भक्ताम्बर  पाठ की स्थापना हुई तो इसके बाद दोपहर में संत भवन का  लोकार्पण शमत रामा देवी के कर  कमलों से हुआ तो वहीं इसके पश्चात सुनवाहा सौरभ का  बिमोचन पूर्व कलेक्टर सुरेश जैन ,राजकुमार  जैन सतना, न्यायमूर्ति विमला जैन एवं डॉ करन सिंह लोधी सरपंच तथा सांसद प्रतिनिधि के द्वारा किया गया।